झारखंड : CRPF का जवान लापता, जोरी पुलिस पिकेट में हैं पोस्टेड

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: चैनपुर थाना क्षेत्र के दतरा गांव निवासी अल्बन मिंज (50) 24 फरवरी से लापता है। जानकारी के अनुसार लिनुस मिंज सीआरपीएफ में जोरी पुलिस पिकेट में पोस्टेड है।

चैनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि अल्बन मिंज जोरी पिकेट से 24 फरवरी को अपने घर जाने के लिए निकले थे।

अल्बन की पत्नी से इनकी बात शाम पांच बजे तक हुआ है। उसके बाद इनका मोबाइल ऑफ हो गया था।

वही 25 फरवरी को रात आठ बजे के बाद से इनका मोबाइल ऑन हुआ था तब इनका लोकेशन गुमला दिखा रहा था।

चैनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि इनके बारे में किसी को जानकारी हो तो चैनपुर थाना मोबाइल नंबर 9122937105 पर जानकारी दे सकते हैं।

Share This Article