गुमला में पति के हत्या में प्रेमी के साथ पत्नी गिरफ्तार, चचेरे देवर से था अवैध संबंध

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरमू पंचायत के दीना सरईटोली ग्राम में गुरुवार की रात एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति राखु मुंडा (45) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को दो चट्टानों के बीच छुपाकर पत्थर से ढक दिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपित पत्नी मुंडाइन और प्रेमी जट्टू मुंडा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की बेटी ने डुमरी पुलिस को बताया कि उसकी मां मुण्डाईन (38) का लगभग दो तीन वर्षों से उसके चाचा जट्टू मुंडा (40) के साथ अवैध संबंध था।

इसको लेकर जट्टू मुंडा का इनके घर आना जाना लगा रहता था और जब उसके पिता मृतक राखु मुंडा (45) घर के बाहर जाते थे तो जट्टू मुंडा उनके घर पर आकर रहता था।

विगत एक डेढ़ महीने से उसका आना जाना बढ़ गया था। जब इस बात की सूचना राखु मुंडा को हुई, तो दोनों पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इसकी जानकारी महिला ने प्रेमी जट्टू मुंडा को दी।

मुंडाईन और उसके प्रेमी मंगलवार की दोपहर जैरागी बाजार में मिले और वहीं पर राखु मुंडा की हत्या कैसे करनी है इसकी योजना तैयार की गई।

योजना के अनुसार गुरुवार को राखु को लकड़ी काटने के बहाने पत्नी मुंडाईन कादोझरिया जंगल ले गई, जहां पहले से ही प्रेमी वहां मौजूद था।

दोनों ने मिलकर राखु की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव को दो चट्टानों के बीच रखकर ऊपर से पत्तों से ढक दिया।

पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी बेटी से शव की पहचान कराई है। पुलिस ने दोनों पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के बीच अवैध संबंध था। इसकी जानकारी पति को लगने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

Share This Article