रांची रोड NH-33 पर दो ट्रेलर में भीषण टक्कर, चार घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के रांची रोड एनएच-33 पर आज सुबह दो ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। साथ ही एक ट्रेलर रोड से नीचे खाई में गिर गया।

वहां से गुजर रहे समाजसेवी डॉ देवेंद्र सिंह देव ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा।

साथ ही ट्रक को बीच सड़क से हटाने का कार्य आरंभ कर दिया। बताया जाता है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है।

Share This Article