हजारीबाग पुलिस ने अफीम के फसल को किया नष्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: झारखंड-बिहार के सीमावर्ती चोरदाहा, दैहर, भगहर-भंडार के उग्रवाद प्रभावित जंगली क्षेत्रों के बड़े भूखंड पर वृहद पैमाने पर पोस्ते(अफीम) की खेती हो रही है।

गुप्त सूचना पर बरही डीएसपी नाज़िर अख्तर के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस और वन विभाग वन प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ पोस्ते की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया।

संयुक्त अभियान में चमरगड्ढा के आसपास लगे एक एकड़ वन भूमि पर लगे पोस्ते की खेती नष्ट किया। वन क्षेत्र के दो सौ एकड़ से अधिक भूमि पर आज भी पोस्ते की खेती लहलहा रहा है।

Share This Article