नैंसी सहाय को उपायुक्त हज़ारीबाग की ज़िम्मेदारी, किया पदभार ग्रहण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हज़ारीबाग: उपायुक्त के रूप में नैंसी सहाय ने पदभार ग्रहण किया। निर्वतमान उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने शनिवार को नवपदस्थापित उपायुक्त को पदभार सौंपा। नैंसी सहाय भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच की अधिकारी रही है।

इसके पूर्व नैंसी सहाय प्रबंध निदेशक, मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची के पद पर थी।

आदित्य आनंद ने हजारीबाग के उपायुक्त के रूप में 8 अगस्त 2020 से 25 फरवरी 2022 तक अपना योगदान दिया।

नैंसी सहाय पदभार ग्रहण करते ही पत्रकारों के साथ मुखातिब हुई। उन्होंने सरकार की योजनाओं को अधिकारियों के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने की बात कही।

Share This Article