Homeझारखंडजमशेदपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में जमकर हंगामा, तोड़फोड़ कर की...

जमशेदपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में जमकर हंगामा, तोड़फोड़ कर की गई आगजनी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी में रविवार को धर्म-परिवर्तन के आरोप में जमकर विवाद हुआ।

तोड़फोड़, आगजनी के बाद हालत को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हंगामा करने का आरोप बजरंग दल सहित कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लगा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नानक नगर रेल पटरी के पास मिशनरीज के द्वारा चंगाई सभा का आयोजन किया था।

इसमें काफी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। इसी दौरान कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे। इसमें कुछ महिलाएं और लड़कियां भी शामिल थीं।

इन्होंने सभा में धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यक्रम के लिए लगाए गए बैनर व पोस्टर फाड़ डाले गए।

जमशेदपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में जमकर हंगामा, तोड़फोड़ कर की आगजनी

इसमें आग लगा दी गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिशनरीज ऑफिस की कुर्सियां व टेबल तोड़ दिए।

विवाद बढ़ते हुए देखकर मिशनरीज के लोगों ने इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी। सूचना पाकर गोलमुरी थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

हालांकि, पुलिस भी लोगों के गुस्से को शांत नही करवा पाई। उग्र लोग पुलिस के सामने नारेबाजी व तोड़फोड़ करते रहे।

इसके बाद हालात को संभालने के लिए क्यूआरटी टीम को मौके पर बुलाया गया। प्रभारी डीएसपी सिटी अनिमेष गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों से शांत रहने की अपील की लेकिन उपद्रव लगातार बढ़ता गया।

जमशेदपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में जमकर हंगामा, तोड़फोड़ कर की आगजनी

इसके बाद हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू, सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल, सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत और जेएनएसी सिटी मैनेजर रवि भारती मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। फिलहाल मामला शांत है।

इस संबंध में गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि चंगाई सभा का आयोजन लंबे समय से हो रहा है।

बजरंग दल सहित कुछ संगठनों के लोगों का आरोप है कि यहां धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है लेकिन अब तक धर्म-परिवर्तन कराए जाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। रविवार को कुछ लोगों ने इसी को लेकर कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...