जमशेदपुर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है।

बताया जाता है कि युवक का किसी बात को लेकर अपने पिता से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की।

गंभीर अवस्था में उसे स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार साकची थाना क्षेत्र के युवक सागर मुखी ने रविवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया।

परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में युवक ने बताया कि घर में पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बोतल से अपनी सिर पर दे मारी और पैरों का नस काट लिया।

फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। इधर डॉक्टरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है।

Share This Article