खूंटी : प्रेम प्रसंग में हुई थी सीता देवी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: रनिया थाना के झारखंड मैदान के पास गत बुधवार को सीता देवी उर्फ सुगी देवी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को एक आरोपित पेसम निवासी अशोक गोप को गिफ्तार कर लिया।

अशोक गोप ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकार करते हुए कि प्रेम प्रसंग में उसने सीता देवी की हत्या की थी।

अशोक ने बताया कि सीता देवी से उसका चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका सारा खर्च भी वही वहन करता था।

लेकिन कुछ दिनों से महिला का संबंध दूसरे व्यक्ति से हो गया। इसका विरोध अशोक हमेशा करता था। इसके बाद भी महिला का संबंध दूसरे व्यक्ति से बना रहा।

बुधवार की रात वह मछली लेकर सीता के घर पहुंचा और वहां भोजन भी किया। दोनों में काफी देर तक बात होती रही और दोनों में मान मनौव्वल भी हुआ।

कुछ देर के बाद सीता देवी गहरी नींद में सो गई। अशोक अपने साथ कुल्हाड़ी भी ले गया था।

उसी कुल्हाड़ी से वार कर उसने सीता देवी को सोई अवस्था में मार डाला और एक ट्रक से तोरपा भाग गया। दूसरे दिन वह रांची चला गया।

पुलिस को सूचना मिली कि अशोक अपने गांव पेसम आया हुआ है। पुलिस ने उसे गांव से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। अशोक पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वह पहले लकड़ी तस्करी का धंधा करता था।

Share This Article