लोहरदगा में यहां क्रशर प्लांट में हथियारबंद बदमाशों ने मशीन को लगाई आग, मजदूरों को पीटा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा थाना क्षेत्र के मकांदू पहाड़ में संचालित श्रीबालाजी स्टोन वर्क्स ट्रेडिंग कंपनी के क्रशर प्लांट में रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया।

हमलावरों ने हथियार की नोंक पर 20 से अधिक मजदूरो की पिटाई कर दी और ड्रिल पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया।

घायल मजदूरों में से कई को कुड़ू सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें एक निजी क्लीनिक में भेजा गया।

श्रीबालाजी स्टोन वर्क्स ट्रेडिंग कंपनी के क्रशर प्लांट साइट इंचार्ज रवि शर्मा ने बताया कि रविवार की देर रात लगभग 12 बजे एक बड़ी संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे।

उन्होंने दशहत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायर करते हुए ड्रिल पोकलेन मशीन में पथराव किया। फिर कमरे में सो रहे मजदूरों की लाठी तथा बंदूक के बट से जमकर पिटाई की।

अपराधियों ने मजदुरो को पीटने के बाद काम बंद करने की धमकी देते हुए समीप में खड़ी ड्रिल पोकलेन मशीन में आग लगा दी। आरोपित मजदूरों कं दो मोबाइल फोन छीन ले गए।

रात्रि में ही कुड़ू पुलिस मौके पर पहुंची तथा गम्भीर रूप से सभी घायलों को कुड़ू सीएचसी पहुंचाया। थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है और इसकी जांच की जा रही है।

Share This Article