हेमंत सरकार जानबूझकर टाल रही पंचायत चुनाव: लुईस मरांडी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: झारखंड की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार विभिन्न बहानों से जानबूझकर पंचायत चुनाव टाल रही है।

बुधवार को जिलाध्यक्ष बलराम दूबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लुईस मरांडी ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव करवाने को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। सरकार जब तक चुनाव नहीं करवाती है तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

मौके पर पूर्व सांसद सोम मरांडी, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन,प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह एवं मीरा प्रवीण सिंह,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानियल किस्कू समेत सभी प्रमुख कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

बैठक में उन्होंने सांगठनिक मज़बूती से संबंधित विस्तृत चर्चा की और कई जरूरी निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि हमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी रखने के साथ ही उससे आम जनता को भी जागरूक करने की जरूरत है। चाहे वे योजनाएं केंद्र की हों अथवा राज्य की।

Share This Article