झारखंड में कोरोना के 1968 एक्टिव केस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना की रफ्तार तेजी से गिर रहा है। अब रोज नए मरीज मिलने का आंकड़ा 300से भी नीचे आ गया है।

इस बीच राहत की बात है कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा हो रही है। शनिवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 326 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 206 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय एक हजार, 968मामलों में सबसे अधिक 724 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,12 हजार, 933 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, दस हजार, 603 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 90 नए केस पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से मिले हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 45, बोकारो पांच, चतरा से सात, देवघर से एक, धनबाद से तीन, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 90 , गढ़वा से छह, लातेहार से दो, लोहरदगा से एक, पलामू से 12, रामगढ़ से दो, सरायकेला से पांच, सिमडेगा से 12 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 14 मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 32 हजार, 954 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, तीन लाख, 89 हजार, 660 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से एक हजार, 968 सक्रिय केस मिले।

कोरोना से चार लाख, 25 हजार, 672 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 314 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.31 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article