रांची होटल कैपिटल हिल में BHEL के ADGM की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के होटल कैपिटल हिल के कमरा नंबर 29 से शनिवार को भेल एडीजीएम मनोज कुमार सिंह का शव मिला है। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि बनारस से कार्यालय के काम के सिलसिले में मनोज तीन मार्च को रांची आए थे।

होटल से शव मिलने के बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। बताया गया कि शनिवार सुबह उनके सहकर्मी ने नाश्ते के लिए कॉल किया तो फोन नहीं उठाया।

दोपहर को जब मनोज कुमार को लंच के लिए फोन किया तो भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद कमरे के दरवाजे को खटखटाया गया।

उसके बाद भी मनोज कुमार ने अपना कमरा नहीं खोला। तब घटना की जानकारी हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलने के बाद हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस ने होटल पहुंच कर कमरे के दरवाजा को तोड़ कर शव को निकाला।

Share This Article