रिम्स में Corona पॉजिटिव अब सिर्फ दो मरीज का चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।

रिम्स में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के जहां चार मरीज थे, वहीं गुरुवार को यह संख्या घटकर दो हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों का इलाज चल रहा है। इन दो मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड और पीडियाट्रिक वार्ड में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि यहां पोस्ट कोविड और ब्लैक फंगस का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article