भाषाई अस्मिता और 1932 खतियान के विरोध में 6 मार्च को झारखंड बंद का ऐलान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच का गांधीनगर (कांके) में जनजागरण बैठक शुक्रवार को संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जेडीयू रांची महानगर के अध्यक्ष अखिलेश राय ने की।

बैठक में मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि भाषाई अस्मिता और 1932 खतियान के विरोध में छह मार्च को झारखंड बंद ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि बंदी राज्य सरकार के लिए एक उपदेश होगा।

साथ ही कहा कि भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका और हिंदी भाषा को समूचे राज्य में शामिल करना होगा। जबतक हेमंत सरकार भाषा के सवाल पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेंगी तब तक जन आंदोलन जारी रहेगा।

अखिलेश राय ने कहा की छह मार्च को झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए पांच मार्च की शाम शहीद चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकालकर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया जायेगा।

कार्यक्रम को राजद नेता राजकिशोर सिंह, जेडीयू नेता उपेंद्र नारायण सिंह, जयहिंद पार्टी के अध्यक्ष बबन चौबे, योगेंद्र शर्मा, सुबोधकांत, सुनील पांडेय अमर यादव सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

Share This Article