चुटुपालु घाटी में बढ़ी सुरक्षा: NHAI ने लगाए साइन बोर्ड, अब सफर होगा और सुरक्षित

रांची-हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग की चुटुपालु घाटी में NHAI ने सुरक्षा साइन बोर्ड लगाए हैं, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने, गति नियंत्रित रखने और सड़क दुर्घटनाएं कम करने में मदद मिलेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने रांचीहजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग की चुटुपालु घाटी में कई महत्वपूर्ण सुरक्षा साइन बोर्ड लगाए हैं। इन साइन बोर्डों का उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क की परिस्थितियों के प्रति सतर्क करना, सुरक्षित गति बनाए रखने के लिए प्रेरित करना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

तीखे मोड़ों और ढलानों वाले क्षेत्र में विशेष इंतजाम

चुटुपालु घाटी को तीखे मोड़ों और ढलानों के कारण संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इसी को देखते हुए NHAI ने घाटी के विभिन्न घुमावदार हिस्सों में चेतावनी और मार्गदर्शक संकेतक स्थापित किए हैं। इन संकेतकों के जरिए वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

NHAI अधिकारी ने की सावधानी बरतने की अपील

इस अवसर पर NHAI झारखंड के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने सड़क उपयोगकर्ताओं से सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक प्रयासों से सुनिश्चित नहीं हो सकती, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का सम्मान करने का आग्रह किया।

सड़क सुरक्षा को लेकर NHAI लगातार सक्रिय

NHAI सुरक्षित, सुगम और विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना के निर्माण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है। चुटुपालु घाटी में लगाए गए ये सुरक्षा साइन बोर्ड इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जो यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने में मददगार साबित होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।