मानव तस्करी के मुख्य आरोपी पन्ना लाल के भाई शिव शंकर गंझू को NIA ने खूंटी से किया गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए) ने मानव तस्करी के मामले में झारखंड के कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल के सहयोगी व मानव तस्करी के मुख्य आरोपित शिव शंकर गंझू को खूंटी से गिरफ्तार कर लिया हैं।

शिव शंकर मुरहू थाना क्षेत्र के गनोलिया गांव का रहने वाला है। एनआईए की जांच में सामने आया है कि शिव शंकर गंझू दो प्लेसमेंट एजेंसियों का मालिक था।

उसका नाम मेसर्स लक्ष्मी प्लेसमेंट सर्विस एंड बिरसा सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट था। यह झारखंड और दिल्ली में उसके भाई और कुख्यात मानव तस्करी रैकेट के किंगपिन पन्ना लाल महतो द्वारा संचालित किया जा रहा था।

शिव शंकर को एनआइए कोर्ट में पेश कर चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। झारखंड में मानव तस्करी की एनआइए जांच कर रही है।

एनआइए मुख्यालय ने झारखंड के बड़े मानव तस्कर माने जाने वाले पन्नालाल के खिलाफ दर्ज मामले की अनुसंधान टेकओवर करने की गुजारिश झारखंड पुलिस से की थी।

एनआइए ने टेकओवर करते हुए जांच शुरू कर दी थी। पन्ना लाल के खिलाफ खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में छह अगस्त 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एनआइए ने इसी प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए दो मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले को लेकर एनआइए ने कांड संख्या 1/2020 दर्ज किया है।

Share This Article