NIA ने बिरसा मुंडा जेल में बंद नक्सली प्रशांत बोस और शीला मरांडी से की पूछताछ, कई बड़े खुलासों की संभावना

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Prashant Bose and Sheela Marandi interrogated: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा जेल में आज शुक्रवार को NIA की टीम ने जेल में बंद हार्ड कोर नक्सली प्रशांत बोस और शिला मरांडी (Prashant Bose and Shila Marandi) से पूछताछ करने पहुंची।

कई मामलों को लेकर NIA दोनों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कई अहम जानकारी मिलने के बाद मामले में NIA कारवाई करेगी।

बताते चलें वर्ष 2021 के नवंबर महीने में झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने सरायकेला-खरसावां जिले में हाइवे के एक टोल प्लाजा पर उसकी पत्नी शीला मरांडी के साथ गिरफ्तार किया था।

बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए गए सामूहिक कत्लेआम की योजना बनाने से लेकर उन्हें अंजाम देने में प्रशांत बोस की अंतर्लिप्तता रही है।

Share This Article