नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के वीसी दिनेश सिंह पर लगा अनुदान राशि में 10% कमीशन मांगने का आरोप

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति पर कॉलेज अनुदान में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप, प्राचार्य ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा विभाग से शिकायत की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह पर कॉलेज के लिए मिली अनुदान की राशि में से 10% कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया है। एके सिंह कॉलेज के प्राचार्य ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा विभाग को दिये गये शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया है। साथ ही कमीशन नहीं देने की वजह से कॉलेज के साथ सौतेला व्यावहार करने का आरोप लगाया है।

कॉलेज के प्राचार्य की ओर से भेजे गये शिकायती पत्र में कहा गया कि वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार ने एके सिंह कॉलेज के अनुदान के रूप में 96 लाख रुपये दिये थे। उस वक्त कॉलेज के प्राचार्य सूर्य मणि सिंह थे। तत्कालीन प्राचार्य की ओर से कमीशन देने से इंकार करने के बाद कुलपति ने उन्हें प्राचार्य पद से हटा दिया। इसके बाद 29-7-2025 को कॉलेज के शासी परिषद को भंग कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं कुलपति ने शैक्षणिक सत्र 2025-29 के लिए विज्ञान संकाय का अस्थायी संबंधन अस्वीकृत कर दिया। हालांकि 19-5-2025 को नैक की ओर से किये गये मूल्यांकन को “सी ग्रेड” दिया गया।

एके सिंह कॉलेज में वर्ष 2011 से विज्ञान संकाय चल रहा है। वर्ष 2013 से हर साल इसे अस्थायी संबंधन मिलता रहा है। लेकिन नैक के मूल्यांकन के बाद इसे अस्थायी संबंधन देने से इनकार कर दिया गया। कॉलेज ने इसकी सूचना नहीं दी। प्राचार्य द्वारा भेजे गये शिकायती पत्र में कहा गया कि कुलपति की ओर से गलत बहाना बना कर नामांकन पर रोक लगा दी गयी है। जबकि सच्चाई यह है कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के सरकारी और संबंद्ध डिग्री कॉलेजों के विज्ञान संकाय में शिक्षकों की कमी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।