NITI Aayog की टीम ने कांके का किया निरीक्षण

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: NITI Aayog Team के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के नेतृत्व में बुधवार को कांके प्रखंड पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने सिंचाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

टीम के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने खेती में होने वाली समस्या के साथ-साथ पेयजल की समस्यों से भी अवगत कराया।

ग्रामीणों ने सिंचाई से संबंधित परेशानियों के बारे में सदस्यों को बताया

मौके पर ग्रामीणों ने सिंचाई (Irrigation) से संबंधित परेशानियों के बारे में सदस्यों को बताया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर सिंचाई की समस्या बहुत ज्यादा है, यदि सिंचाई की व्यवस्था हो जाए तो यहां के किसान दो गुनी फसल उत्पादन कर सकते हैं।

मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर, उप विकास आयुक्त, रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, कृषि विभाग के पदाधिकारी, कांके अंचलाधिकारी, ग्रामीण SP नौशाद आलम, DSP नीरज कुमार मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article