
Danapur Bihta Corridor: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर तथा बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और समय सीमा के अंदर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुंचने के लिये दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है।
बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण होने से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधायें मिल सकेंगी। साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।
