एनएलएसआईयू के छात्रों ने दीक्षांत समारोह में सीजेआई एवं बीसीआई अध्यक्ष के शामिल होने के प्रस्ताव का विरोध किया

एनएलएसआईयू के विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों ने दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की मौजूदगी का विरोध किया, नालसार छात्रों से एकजुटता जताई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) के विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत तथा भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के शामिल होने का विरोध किया है। विद्यार्थियों एवं पूर्व छात्रों ने 15 अगस्त को जारी एक बयान में हैदराबाद स्थित नालसार विधि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण रोकने संबंधी बीसीआई के आदेश की निंदा की। हालांकि, यह आदेश अब वापस लिया जा चुका है। उन्होंने नालसार के विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने सत्ता के सामने सच बोलकर अनुकरणीय साहस एवं नैतिक दृढ़ता दिखाई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।