Latest NewsUncategorized2024 में BJP को कोई हरा नहीं सकता: PM मोदी

2024 में BJP को कोई हरा नहीं सकता: PM मोदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: PM Modi ने BJP के स्थापना दिवस (Foundation day) पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के अवसर पर बजरंग बली को याद करते हुए कहा कि हनुमान जी का जीवन आज भी भारत की विकास यात्रा (Journey of Development) में प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि BJP भी हनुमान जी की प्रेरणा से काम कर रही है और लोगों ने अभी से यह कहना शुरू कर दिया है कि 2024 में BJP को कोई नहीं हरा सकता, यह बात सही भी है।

2024 में BJP को कोई हरा नहीं सकता: PM मोदी- No one can defeat BJP in 2024: PM Modi

PM ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा

हनुमान जयंती का जिक्र करते हुए PM ने विरोधी दलों पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, जब हनुमान जी (Hanuman) को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे।

इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार (Corruption) की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो BJP उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है।

2024 में BJP को कोई हरा नहीं सकता: PM मोदी- No one can defeat BJP in 2024: PM Modi

हनुमान जी भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणा देते: नरेंद्र

भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर देश के 10 लाख 72 हजार 945 स्थानों पर मौजूद BJP कार्यकर्ताओं और नेताओ को वर्चुअली संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि, आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी की जन्म जयंती मना रहे हैं।

हनुमान जी का जीवन और उनके जीवन के प्रमुख प्रसंग (Events) आज भी हमें पुरषार्थ के लिए प्रेरित करते हैं। भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणा देते हैं।

2024 में BJP को कोई हरा नहीं सकता: PM मोदी- No one can defeat BJP in 2024: PM Modi

BJP समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती: मोदी

उन्होंने आगे कहा कि, कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाही यानी ऐसा कोई भी काम नहीं है जो पवन पुत्र हनुमान कर नहीं सकते।

जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तो पूरा पर्वत ही उठा लाए। BJP भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।

2024 में BJP को कोई हरा नहीं सकता: PM मोदी- No one can defeat BJP in 2024: PM Modi

हनुमान जी के पास असीम शक्ति: मोदी

उन्होंने कहा कि, हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है। 2014 से पहले भारत (India) की भी यही स्थिति थी, लेकिन आज भारत बजरंगबली जी की तरह अपने भीतर सूक्त शक्तियों का आभास कर चुका है।

आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।

BJP को 21वीं सदी की भविष्य की पार्टी बनाना: मोदी

PM मोदी ने कांग्रेस (Congress) समेत तमाम विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से दो अहम पड़ावों- BJP के 50 साल और 2047 में देश की आजादी के 100 साल पर विकसित भारत के विजन को लेकर काम करने की नसीहत भी दी।

उन्होंने कहा कि लोगों ने अभी से यह कहना शुरू कर दिया कि 2024 में BJP को कोई नहीं हरा सकता है, यह बात सही भी है लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद BJP कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होना है और पार्टी कार्यकर्ताओं को सिर्फ चुनाव जीतने तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि देश के हर नागरिक का दिल जीतना है। BJP को 21वीं सदी की भविष्य की पार्टी बनाना है।

BJP लोकतंत्र के अमृत से पोषित: PM

PM ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि BJP ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया है, BJP लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और BJP देश के लोकतंत्र और संविधान (Democracy and Constitution) को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए ही काम कर रही है।

इससे पहले BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने दिल्ली में BJP मुख्यालय एक्सटेंशन में और पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देशभर में सभी 37 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों, 978 जिलों, 15 हजार 923 मंडलों और देश के 10 लाख 56 हजार 2 बूथों पर ध्वजारोहण कर पार्टी की स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की शुरूआत की।

spot_img

Latest articles

मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को नया सहारा, स्वरोजगार की राह हुई आसान

Maiyaan Samman Yojana Provides new Support: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए...

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

खबरें और भी हैं...

मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को नया सहारा, स्वरोजगार की राह हुई आसान

Maiyaan Samman Yojana Provides new Support: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...