रांची: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद्द रहेंगी। जिसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है। ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी अजमेर साप्ताहिक स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 14.09.2026, 21.09.2026 एवं 28.09.2026 को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 08612 अजमेर सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 17.09.2026, 24.09.2026 एवं 01.10.2026 को रद्द रहेगी।



