मेडिकल PG में अब सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से होगी दाखिले के लिए काउंसेलिंग, फिर…

PG सीट के लिए अलग-अलग चरण के परामर्श राज्य या केंद्रीय परामर्श अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। नए नियमों में कहा गया कि भारत में सभी मेडिकल संस्थानों के लिए चिकित्सा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Education desk :  स्मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में दाखिले (Admission) के लिए काउंसेलिंग अब केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और कॉलेजों को प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए फीस पहले से घोषित करनी होगी। इसके अलावा कोई भी कॉलेज अपने दम पर प्रवेश नहीं दे सकेंगे। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की ओर से हाल ही में अधिसूचित किए गए स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियम, 2023 में यह जानकारी दी गई।

विनियम के अनुसार, सभी PG सीट के लिए अलग-अलग चरण के परामर्श राज्य या केंद्रीय परामर्श अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। नए नियमों में कहा गया कि भारत में सभी मेडिकल संस्थानों के लिए चिकित्सा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के खातिर सामान्य काउंसलिंग केवल संबंधित परीक्षाओं की योग्यता सूची के आधार पर होगी। सभी सीट के लिए सभी चरणों की काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

 

Share This Article