NTPC के कर्णपुरा पावर प्लांट में आग लगने की पड़ताल कर रहे अधिकारी, जानिए क्या कहा…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NTPC Karanpura Power Plant: NTPC के कर्णपुरा पावर प्लांट (Karnapura Power Plant) में आग लगने की घटना की अधिकारी गहन जांच कर रहे हैं।

प्रथम दृष्टया जिस संभावना को बल मिल रहा है, उसमें सिगरेट या बीड़ी पीने की चाहत ने भेल कंपनी के लगभग 30 करोड़ का नुकसान पहुंचाने की बात सामने आ रही है। ऐसी संकेत दिल्ली से जांच में आए अधिकारी दे रहे हैं।

लोगो का मानना है कि प्लांट में लगभग दो हजार से अधिक कामगार काम करते हैं। संभावना है कि कोई वर्कर बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद भेल कंपनी के स्टाक यार्ड के आसपास फैले सूखे घास-फूस मे सिगरेट फेंक दिया होगा, जिसके कारण चिंगारी शोला में तब्दील हो गई।

कुछ वर्करों का कहना है बीडी या सिगरेट (Cigarette) का बल इस बात से भी मिल रहा है कि आग लगे स्टाक यार्ड के आसपास सरिया कटिंग या जोडाई का काम शुक्रवार को नहीं चल रहा था।

इस मामले मे भेल कंपनी के डायरेक्टर तजिंदर गुप्ता (Director Tajinder Gupta) ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मीडिया के एक सवाल पर कहा कि Exact तो कुछ कहा नहीं जा सकता, पर संभावना जरूर है कि बीड़ी या सिगरेट के कारण आग विकराल रूप लिया। उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन चल रहा है। 25 से 30 करोड के नुकसान का अनुमान है।

Share This Article