झारखंड

ओडिशा ट्रेन हादसा : कोरोमंडल एक्सप्रेस में थे दुमका के 16 यात्री, 14 घायल, दो का अब तक…

दुमका: Odisha के बालासोर (Balasore) में शुक्रवार की देर शाम भीषण ट्रेन हादसा हुआ था।

हादसे के समय कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) में झारखंड के दुमका के 16 यात्री सवार थे।

इनमें 14 घायल बताए जा रहे हैं, लेकिन दो का कोई अता पता नहीं है।

ओडिशा ट्रेन हादसा : कोरोमंडल एक्सप्रेस में थे दुमका के 16 यात्री, 14 घायल, दो का अब तक… Odisha train accident: 16 passengers of Dumka were in Coromandel Express, 14 injured, two have died so far…

दुमका DC रवि शंकर शुक्ला ने कहा है कि अगर किसी को ओडिशा ट्रेन दुर्घटना (Odisha Train Accident) से संबंधित कोई जानकारी मिलती है या फिर उनका परिवार का कोई सदस्य फंसा हुआ है, तो आप दुमका कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। ये फोन नंबर है- 9934735452 और 9572470364.

ओडिशा ट्रेन हादसा : कोरोमंडल एक्सप्रेस में थे दुमका के 16 यात्री, 14 घायल, दो का अब तक… Odisha train accident: 16 passengers of Dumka were in Coromandel Express, 14 injured, two have died so far…

सभी मजदूर जा रहे थे तमिलनाडु

बताया जा रहा है कि सभी 16 यात्री मजदूर थे। मजदूरी के लिए तमिलनाडु जा रहे थे। 14 मजदूरों का इलाज भद्रक जिला के अस्पताल में हुआ है।

इसमें कुछ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कुछ मजदूर वहीं पर इलाजरत हैं। सभी की स्थिति खतरे से बाहर हैं।

सभी मजदूर दुमका के जरमुंडी और रामगढ़ प्रखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जरमुंडी के आठ और रामगढ़ प्रखंड के छह मजदूर हैं

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker