ओडिशा ट्रेन हादसा : झारखंड के अधिकारी और डॉक्टर की टीम रविवार को होगी रवाना

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम उन्हें हरसंभव मदद प्रदान करेगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम रविवार सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा (Odisha) के लिए रवाना होगी।

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम उन्हें हरसंभव मदद प्रदान करेगी।

हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए भी जरूरी सभी सहायता प्रदान की जाएगी। इसकी जानकारी शनिवार को झारखंड सरकार ने ट्वीट (Tweet) कर दी।

Share This Article