झारखंड

RANCHI : दूसरी महिला के साथ पति का अवैध संबंध, पत्नी ने…

रांची: सदर थाना (Sadar Thana) क्षेत्र के अयोध्यापूरी (Ayodhya Puri) की रहनेवाली एक महिला ने अपने पति विजय कुमार यादव के खिलाफ दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने और प्रताड़ना का आरोप लगाकर शनिवार को FIR दर्ज कराया है।

महिला ने बताया कि पिछले 3 वर्ष से उसके पति ने अपने मकान को सूरज नामक व्यक्ति को किराया पर दिया था।

RANCHI : दूसरी महिला के साथ पति का अवैध संबंध, पत्नी ने... RANCHI: Husband's illegal relationship with another woman, wife...

पूरे मामले की जांच की जा रही

जनवरी 2023 में सूरज की मौत हो गयी। इसके बाद सूरज की पत्नी और उसके पति के बीच अवैध संबंध बन गया।

जब इस बात की जानकारी उसे हुई तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनाें कहीं दूसरी जगह एक मकान किराया पर लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

महिला ने बताया कि मुझसे और मेरे बच्चों के साथ उसके पति का कोई संपर्क नहीं है।

महिला ने बताया कि उनका खर्च उसके मायके वाले चला रहे हैं। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker