हेमंत सोरेन के 27 जून के देवघर दौरे को ले अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) 27 जून को देवघर (Deoghar) जिले के सारठ प्रखंड स्थित 524 करोड़ रुपये की लागत वाली सिकटिया मेगा लिफ्ट ऐरिगेशन योजना (Siktia Mega Lift Irrigation Scheme) का शिलान्यास करेंगे।

इसको लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस कप्तान सुभाष चन्द्र जाट, SDO आशीष अग्रवाल सारठ विधानसभा क्षेत्र के JMM नेता परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह ने संयुक्त रूप से हेलीपैड, सभास्थल व रुटलाईन का निरीक्षण किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, सारठ प्रखण्ड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू, सचिव अनिल सिंह, कुलदीप सिंह, रामकिशोर मण्डल युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज यादव , BDO, CO समेत सभी विभागीय कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article