रांची में दिव्यांग वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम में मिली पनाह

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद रांची में हरमू रोड पर भीख मांग कर जीवनयापन कर रही दिव्यांग वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम में पनाह मिल गई। साथ ही उसे व्हीलचेयर भी उपलब्ध करा दी गई है।

बुधवार को आदेश का अनुपालन करने के बाद उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि वृद्धा को व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने के साथ ही उसे हेसाग स्थित वृद्ध आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।

साथ ही सर्दियों के लिए गर्म कपड़ा और कंबल भी उपलब्ध करवा गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास वृद्ध दिव्यांग महिला घिसटने को मजबूर है, लेकिन कोई इंसान उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है।

बताया गया है कि उसके बेटे ने उसे इस हाल में जीने के लिए छोड़ दिया है।

जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री सोरेन ने उपायुक्त रांची को वृद्ध महिला को वृद्ध आश्रय गृह में तत्काल पहुंचाने एवं उनके देखभाल की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

Share This Article