मेयर आशा लाकड़ा के आग्रह पर पार्वती देवी जिला परिषद की उपाध्यक्ष ने ख़त्म किया अनशन

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लाकड़ा और भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय पहुंची।

वहां पहुंच कर जिला परिषद की उपाध्यक्ष पार्वती देवी से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया।

मेयर आशा लकड़ा और आरती कुजूर की इस पहल और डीडीसी के सकारात्मक रुख के बाद शुक्रवार की देर शाम उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त किया।

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद की उपाध्यक्ष पिछले कई दिनों से ग्राम पंचायतों के अधिकार की मांग को लेकर जिला परिषद कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं।

मौके पर मेयर आशा लकड़ा व आरती कूजूर ने तत्काल मोबाइल पर डीडीसी से बात कर जिला परिषद में हो रहे विवादों पर चर्चा भी की। मेयर ने बताया कि डीडीसी ने 15 दिनों के अंदर जिला उपाध्यक्ष की मांगों पर कार्रवाई करने व सभी बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।

डीडीसी की ओर से जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने लिखित रूप से जांच करने का आश्वासन दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से जिला परिषद उपाध्यक्ष को लिखित आश्वासन की प्रति भी दी गई।

मालूम हो कि ग्राम पंचायतों के अधिकार सहित अन्य मांगों को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी नौ नवंबर से लगातार रजिला परिषद कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठी थीं।

Share This Article