रांची में बिहार के पथ निर्माण मंत्री पर हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के मेन रोड (Main Road) में उपद्रव के दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर हमला मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला निवासी मो अनीश (19) को गिरफ्तार किया है। वह इम्तेयाज का पुत्र है।

मेन रोड में मंत्री कि गाड़ी पर हुआ हमला

इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ (Inquiry) की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते दस जून को जुमे की नमाज के बाद रांची में उपद्रव हुआ था। इस दौरान मेन रोड में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन (Nitin Naveen) की गाड़ी पर उपद्रवियों ने हमला किया था।

मंत्री निजी कार्यक्रम में भाग लेने रांची आए थे इसी दौरान मेन रोड में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ और कार का शीशा तोड़ दिया गया था।

Share This Article