
नयी दिल्ली: विपक्षी नेताओं ने राजधानी में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को अहंकार छोड़कर उनसे बात करनी चाहिए तथा संसद में भी नीट पेपर लीक के मामले पर चर्चा करनी चाहिए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि संसद देश के बच्चों की है और किसी की जागीर नहीं है।

