दिल्ली में विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर ‘कलंक’: टीकाराम जूली

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर कलंक और युवाओं के अधिकारों पर हमला बताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोमवार को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

जूली ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर बल प्रयोग लोकतंत्र पर ‘कलंक’ है और यह युवाओं के भविष्य व उनके लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।

उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उन पर बल प्रयोग का रास्ता चुना है। यह सरकार की अलोकतांत्रिक सोच और युवाओं की आकांक्षाओं को कुचलने की कोशिश को दर्शाता है।’’ जूली ने कहा कि देश का युवा ऐसी कार्रवाई से डरने वाला नहीं है और उसकी आवाज को बल प्रयोग के जरिए दबाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं तथा इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाते रहेंगे।

जूली ने कहा, ‘‘कांग्रेस देश के युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए हर मंच पर संघर्ष जारी रखेगी।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।