ओरमांझी थाने में ट्रक छोड़ने के बदले 25 हजार रुपये की अवैध वसूली, थाना के मुंशी निलंबित

ओरमांझी थाने में ट्रक छोड़ने के बदले 25 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए मुंशी निलंबित हुए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bribery Case : ओरमांझी थाना में ट्रक छोड़ने के बदले 25 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली के आरोप ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रारंभिक जांच में थाना के मुंशी अजीत को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

डीएसपी ने मंगलवार को जांच के दौरान थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

साथ ही मामले से जुड़े पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।