

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा, ‘‘मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है।’’ चिदंबरम की यह टिप्पणी मोदी द्वारा देश को ‘‘दिमागी नक्सलियों’’ से आगाह किए जाने के एक दिन बाद आई है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि ऐसे लोगों ने व्यवस्था में अपनी पैठ बना ली है और वे नीतियों को प्रभावित करके समाज के लिए खतरा बने हुए हैं। मोदी ने नागरिकों से ऐसे लोगों की ‘‘पहचान करने और उन्हें अलग-थलग करने’’ का आग्रह किया था।





