तिरुपति में निजी कंपनी में बॉयलर फटने से चार श्रमिकों की मौत

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले की श्री सिटी में वॉटर बॉयलर फटने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित श्री सिटी में शनिवार को एक निजी कंपनी में ‘वॉटर बॉयलर’ के फटने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विज्ञप्ति के अनुसार, गंभीर रूप से घायल एक अन्य श्रमिक का अस्पताल में इलाज जारी है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

विज्ञप्ति में कहा गया, “मुख्यमंत्री ने तिरुपति जिले के श्री सिटी में एक निजी कंपनी में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है, जहां वॉटर बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और घायल श्रमिक का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।