नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘सत्याग्रह’ नामक एक नए मंच की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देशभर में अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को एक साझा मंच पर लाना है। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर यह शुरुआत की और इससे जुड़ी वेबसाइट का लिंक भी साझा किया।



