रांची: अग्रवाल सभा रांची की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा के 50वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अग्रवाल सभा के 50 वर्षों के गौरवमयी इतिहास, सामाजिक योगदान और संस्था के विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में स्थापित यह सभा निरंतर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रही है।

इन्हें किया गया सम्मानित: समारोह में पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज में 25 वर्ष या उससे अधिक समय से निष्ठापूर्वक सेवा देने वाले लगभग 55 विशिष्ट सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से ओमप्रकाश अग्रवाल, हरि प्रसाद डालमिया, राजेंद्र कुमार केडिया, ललित पोद्दार, नंदकिशोर केडिया, अशोक कुमार जाजोदिया, विनोद कुमार जैन, पवन कुमार पोद्दार, नंदकिशोर केडिया व प्रमोद अग्रवाल तथा पूर्व मंत्री श्याम सुंदर बंका, छोटेलाल जैन, कौशल कुमार राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल व अमित अग्रवाल शामिल थे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन, निष्ठा और निरंतर प्रयासों की बदौलत ही संस्था आज इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों ने जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ संस्था की नींव रखी है, उसे आगे बढ़ाने का दायित्व वर्तमान और आने वाली पीढ़ी का है। इस अवसर पर पिछले 25 वर्ष पूरे करने वाले सदस्यों के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ललित पोद्दार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन निर्मल ड्रोलिया ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी, मुख्य संयोजक सज्जन कुमार पाड़िया, प्रकाश बंका, सुनील पोद्दार, अमर अग्रवाल, रामसेवक केडिया, प्रमोद केडिया, विजय केडिया, महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, मंजू केडिया, बीना मोदी, मधु सर्राफ सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


