पलामू के BJP प्रत्याशी वीडी राम के खिलाफ संहिता उल्लंघन का FIR दर्ज…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP candidate VD Ram: आचार संहिता उल्लंघन को लेकर पलामू (Palamu ) के BJP प्रत्याशी विष्णुदयाल राम के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

आरोप है कि उन्होंने ने बिना प्रशासनिक अनुमति के पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं के साथ मिलन समारोह किया था।

मामले की जानकारी मिलने पर 72 घंटे बाद बुधवार की सुबह धुरकी BDO सह CO जुल्फिकार अंसारी (Zulfikar Ansari) के आवेदन पर सांसद विष्णु दयाल राम एवं अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला (धुरकी (Dhurki) थाना कांड संख्या- 38/24) दर्ज कराया है।

आचार संहिता लागू होने के दौरान पंचायत सचिवालय (Panchayat Secretariat), अंबाखोरया में बिना अनुमति मिलन समारोह कर चुनावी नारे लगाए गए थे।

TAGGED:
Share This Article