झारखंड : पिता के पैसों के लिए दो भाइयों में हुआ झगड़ा, छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में शनिवार की देर रात पिता की पेंशन के पैसे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने चाकू से मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी है।

रविवार को इस घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस गांव पहुंची और हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया।

घटना के संबंध में सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी छोटे भाई इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पेंशन के पैसे के विवाद को लेकर इंद्रजीत यादव ने अपने बड़े भाई यमुना यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है।

Share This Article