पुलिस के हत्थे चढ़े नक्सली संगठन JJMP के 4 सदस्य, देसी कट्टा व अन्य हथियार…

पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के चार सदस्यों को दबोच लिया है। उनके पास से देसी कट्टा और कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Naxali Arrest: शुक्रवार को पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के चार सदस्यों को दबोच लिया है। उनके पास से देसी कट्टा और कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

उनसे अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। गिरफ्तार नक्सलियों (Naxalites) का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूरे मामले में FIR दर्ज की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों के अलावा पुलिस को तीन अन्य टॉप नक्सलियों के नाम मिले हैं।

पूरे मामले में पलामू पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी।

JJMP के चार सदस्य गिरफ्तार

बताया जाता है कि पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि JJMP के नक्सली लेवी के लिए घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आलोक में  पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था। इसी दौरान चार सदस्यों को दबोच लिया।

राजू कुमार साव, धर्मेंद्र भुइयां, जगन उरांव और सतन उरांव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली धर्मेंद्र कुमार पांकी थाना क्षेत्र के नवागढ़, सतन और जगन उरांव पांकी थाना क्षेत्र के सुरजीन, जबकि राजू साव पांकी थाना क्षेत्र के राधाडीह का है।

Share This Article