Homeझारखंडभाई या कसाई? : भाइयों ने बहनोई संग मिलकर बहन को मार...

भाई या कसाई? : भाइयों ने बहनोई संग मिलकर बहन को मार डाला, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Owner Killing Of Minor: झारखंड के Palamu से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई हैं। जहां सगे भाइयों ने अपने बहनोई के साथ मिलकर अपनी ही बहन की हत्या कर दी।

क्या हैं मामला

जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने प्रेमी से मिलने गई थी। यह बात उसके परिजनों को पता लगी तो वह नाराज हो गए। उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि चारों भाइयों ने मिलकर अपनी ही बहन का गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने में उनका बहनोई भी शामिल रहा, घटना के बाद लड़की के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी।

पुलिस ने जब पूरे मामले में जांच किया तो इस हत्याकांड की असली सच्चाई सामने आई। जांच में जो तथ्य सामने आए उससे यह साफ हो गया कि ये पूरा मामला Owner Killing का है।

पुलिस ने हत्या के एक आरोपी भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य भाई फरार हो गए हैं। बता दें कि 5 जनवरी 2024 को पलामू के Naudiha बाजार थाना क्षेत्र के खडार गांव के उपरलिटांड़ से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था।

इसको लेकर लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी। परिजनों ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया था कि 3 जनवरी 2024 की रात उनकी लड़की अपने प्रेमी के साथ गई थी उसके बाद वो वापस नहीं लौटी है और 5 तारीख को उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था और नामजद FIR दर्ज करवाई।

इस मामले में पुलिस के Research में यह बात सामने आई कि लड़की को उसके घर पहुंचा दिया गया था। परिजन अपनी पुत्री के प्रेम संबंध से नाराज थे।

इसके बाद में नाबालिग के भाई और बहनोई ने मिलकर उसकी हत्या की योजना तैयार की। चचेरे भाई और बहनोई ने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उपरलिटांड़ के पहाड़ पर एक पेड़ से लटका दिया था।

Police ने पूरे मामले में अनुसंधान के आधार पर नाबालिग लड़की के भाई गुड्डू कुमार उर्फ चंदन कुमार और बहनोई सुडु कुमार को गिरफ्तार किया है।

सुडु बिहार के Aurangabad के ढिबरा का रहने वाला है। पलामू SP रीष्मा रमेशन ने बताया कि भाई और बहनोई ने मिलकर नाबालिग की हत्या की है। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था पर अनुसंधान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इस अनुसंधान में छतरपुर SDPO अजय कुमार, इंस्पेक्टर बीर सिंह मुंडा, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमन कुमार और सब Inspector शंकर टोप्पो समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

खबरें और भी हैं...

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...