पलामू पुलिस ने रेड मारकर सीज की 1 किलो अफीम, अन्य नशीले पदार्थ भी…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Opium Smuggling: नशीले पदार्थ की तस्करी (Drug Trafficking) एवं खरीद-बिक्री रोकने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पलामू (Palamu) जिले की पिपराटांड़ थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

गुरुवार को तितलंगी बस्ती मोड़ हाई स्कूल के समीप छापामारी (Raid) कर एक किलो अफीम, आठ केजी डोडा और 500 ग्राम पोस्ता के साथ कमलेश यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह तितलंगी का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि तितलंगी के कमलेश यादव द्वारा अपने नए घर कल्गी लावालौंग चतरा से अपने पुराने घर तितलंगी में अफीम को छुपाने जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई की गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी Leslieganj के नेतृत्व में टीम बनाकर तितलंगी बस्ती मोड़ हाई स्कूल के पास छापामारी अभियान चलाया गया।

इस क्रम में Kamlesh Yadav को पकड़ा गया। उसके पास से एक प्लास्टिक के डब्बे में एक केजी अफीम बरामद की गई तथा उसकी निशानदेही पर नया घर कल्गी लावालौंग में छापामारी कर 8 केजी डोडा और 500 ग्राम पोस्ता बरामद किया गया।

अफीम, डोडा तथा पोस्ता की कीमत छह लाख 20 हजार है।

Share This Article