पलामू में RJD नेताओं की बैठक 14 को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के राजद नेताओं की बैठक (RJD Leaders Meeting) 14 जुलाई को पलामू में होगी।

प्रदेश राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव (Prasad Yadav) के निर्देश पर बैठक बुलायी गयी है।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष तथा पंचायत अध्यक्ष सहित सभी नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

डॉ मनोज कुमार ने कहा…

प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार (Dr Manoj Kumar) ने बुधवार को कहा कि बैठक दोपहर दो बजे से डाल्टनगंज (पलामू) परिसदन में होगी।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने एवं आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के संबंध में गहन विचार विमर्श होगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता , राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे।

Share This Article