Latest Newsझारखंडपलामू में हुए सड़क हादसे में वृद्धा की मौत

पलामू में हुए सड़क हादसे में वृद्धा की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Road Accident: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डालटनगंज-औरंगाबाद (Daltonganj-Aurangabad) NH 98 दुबटिया मोड़ पर गुरूवार की अहले सुबह एक 65 वर्षीया वृद्धा हादसे का शिकार हो गयी। महिला सड़क पार कर रही थी।

इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पति के सामने ही महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। महिला की पहचान बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के सिमरा थाना क्षेत्र के तेतराई गांव निवासी रामकली देवी पति शिव प्रसाद ठाकुर के रूप में हुई है।

रामकली अपने पति के साथ बिहार से दुबटिया मोड़ पर किसी वाहन से उतरी थी और फिर अपने मायके बभंडी जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फिर मौके से फरार हो गया। घटना सुबह 5 बजे हुई।

घटना के वक्त महिला के पति भी मौके पर थे। बावजूद अपनी पत्नी को बचा नहीं सके। दरअसल, वाहन से उतरने के बाद शिव प्रसाद लघुशंका (पेशाब) कर रहे थे। इसी बीच महिला सड़क पार करने लगी और हादसे का शिकार हो गयी।

रामकली और शिवप्रसाद बभंडी गांव में अवध ठाकुर के घर जाने के लिए पहुंचे थे। रामकली का बभंडी में मायके है और यहां किसी रिश्तेदार की शादी थी।

घटना की सूचना मिलने पर बभंडी गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद (Hussainabad) अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...