पलामू में घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो की चोरी

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है, घटना को तीन की संख्या में अपराधियों ने अंजाम दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में शुक्रवार की देर रात घर के दरवाजे पर खड़ी एक स्कार्पियो चोरी (Scorpio Theft) कर ली गई।

पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी है। घटना को तीन की संख्या में अपराधियों ने अंजाम दिया।

पुलिस CCTV के आधार पर कर रही है जांच

सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने शनिवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी गई स्कार्पियो चियांकी निवासी मुकेश टेंट हाउस (Mukesh Tent House) के मालिक की थी। प्रत्येक दिन की तरह स्कार्पियो घर के बाहर लगी थी।

शुक्रवार देर रात करीब दो बजे के आसपास तीन की संख्या में चोर आए और स्कार्पियो लेकर निकल गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Share This Article