पारा शिक्षकों ने नियमावली में देरी होने जताई नाराजगी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो से मिला।

सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के सेवा स्थायीकरण व वेतनमान के लिए प्रस्तावित नियमावली में देरी पर नाराजगी जताई। जलेश्वर महतो ने कहा कि पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार से बात की जाएगी।

प्रतिनिधि मंडल में जिला इकाई के सचिव अशोक चक्रवर्ती, कार्तिक रवानी, प्रदीप मोदक, विनोद रवानी, इम्तियाज शेख उपस्थित थे।

Share This Article