परिणीति ने मुझे फिर से थप्पड़ मारा : अर्जुन कपूर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा साल 2012 में आई फिल्म इश्कजादे में पहली बार साथ नजर आए थे और इस बार इनकी जोड़ी अगली फिल्म संदीप और पिंकी फरार में साथ नजर आने वाली है।

इस फिल्म के ही एक दृश्य में परिणीति ने अर्जुन को थप्पड़ मारा है।

दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर गौर फरमाया गया है।

अर्जुन ने आईएएनएस संग हुई बातचीत में कहा, महिलाओं के प्रति हिंसा का मुद्दा मेरे जैसे किसी इंसान के लिए बेहद गंभीर है, जो महिलाओं से घिरे एक माहौल में रहकर बड़ा हुआ है।

मेरा यह मानना है कि जब आप किसी किरदार को निभाते हैं, तो आपको अपने निजी जीवन से बाहर निकलने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि आपको किसी भूमिका को निभाने के लिए ही परियोजना में शामिल किया गया है।

ऐसे लोग भी हमारे समाज में है, यह दिखाना पड़ता है।

फिल्म के बारे में उन्होंने आगे बताया, मुझे इस फिल्म में भी परिणीति ने थप्पड़ मारा है जैसा कि इश्कजादे में मारा था।

लेकिन ऐसा किसी दबाव में रहकर नहीं हुआ है, क्योंकि आपने स्क्रिप्ट पढ़ रखी है।

किरदार को लेकर जो मांग है उसे समझा है, स्थितियों को जाना है और फिर कहीं न कहीं आप भावनात्मक रूप से उस किरदार के साथ जुड़ जाते हैं।

रही बात मेरा किसी लड़की पर हाथ उठाने की, तो शायद ही मैं ऐसा कोई किरदार कभी निभाऊं।

यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Share This Article