अब महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, सरकार ने आवेदन शुल्क में वृद्धि की

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है। एक जुलाई 2026 से 36 पन्नों वाले नए सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को पासपोर्ट शुल्क में बदलाव किया, जिसके तहत 36 पन्नों के नये सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना से यह जानकारी सामने आई। बीस जून की अधिसूचना के मुताबिक, पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन कर आवेदन शुल्क में बदलाव किया गया है। नये नियम एक जुलाई 2026 से लागू होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।